आलसी सरकारी सिस्टम!


हमारा सरकारी सिस्टम इतना आलसी हो गया है कि आज के समय में शिकायत करने के पहले खुद कोई काम ढंग से करना ही नही चाहता।

आप सब सोच रहे होंगे कि मैं यह क्यों बता रहा हूं, इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मैंने कुछ दिन पहले आपको बताया था की एक आरटीआई लगाई है ओर उसे स्पीड पोस्ट की थी। फिर जब 1-2 दिन बाद स्पीड पोस्ट स्टेटस चेक किया तो 9 तारीख के बाद से ही स्पीड पोस्ट ट्रैकिंग सिस्टम में कोई हलचल ही नही हो रही है मतलब उन्होंने डाटा अपडेट ही नही किया, जिससे कि मुझे पता ही नही चल पा रहा था कि मेरी पोस्ट पहुंची है या नही।

तंग आकर मैंने 1924(यह इंडिया पोस्ट हेल्पलाइन नंबर है) पर कंप्लेन की जिसके बाद गोटन SO ऑफिस और नागौर DO द्वारा शिकायत का समाधान किया गया, जैसा कि आप नीचे फोटो में देख पा रहे है।




मुझे पता है कि जो मैं कर रहा हूं वो आसान काम नही है लेकिन फिर भी:-
हार नही मानूंगा, रार नही ठानूंगा,
काल के कपाल पर लिखता और मिटाता हूं,
गीत नया गाता हूं। गीत नया गाता हूं।

#संजय_की_कलम_से

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ