क्या तुम अंधे हो? जो तुम्हें यह नहीं दिखता है(2)
या वही दिखता है जो बिकता है।(2)
अरे कुछ तो शर्म करो(2) अपने ईमान पर।
या बेचकर खा गए हो, उसे भी किसी के मकान पर(2)
क्यों तूम अब भी(2) किसी के पिछलगु बनकर फिरते हो।
एक बार अपने अंदर झांको तो सही(2)
तुम बादशाह ना नज़र आओ(2) तो ईमान बेच देंगे।
फिर तुम्हें, क्यों नहीं दिखता है...(2)
ना देखा अपने अंदर, तो मर जाओगे, किसी दिन लाते खाकर।
झांक लो ना, अपने अंदर सही(2)
तुम बादशाह ना नज़र आओ(2) तो नाम बदल देंगे।
क्या दिया है आज तक उसने तुम्हें(2) जो तुम उसके लिए टरटराहाते हो(2)
हौसला, दो घड़ी अपने अंदर भर लो(2)
वो झुक के ना बैठ जाये तो तहजीब बदल देंगे(2)
झांक लो ना, अपने अंदर सही(2)
तुम बादशाह ना नज़र आओ तो नाम बदल देंगे।
क्यों दबता है तू उसके आगे(2)
उठा मसाल(2) ओर चिर डाल अंधकार को।
तुझे रोशनी न नज़र आये(2) तो कलम ही बेच देंगे(2)
देख रहा हूं, मैं तेरी ओर(2) कब तू अपने पैरों पर चलना सीखेगा(2)
तोड़ डाल बेड़ियों को(2) तुझे रास्ता न दिख जाएं, तो चलना छोड़ देंगे(2)
उठा मसाल, ओर चिर डाल अंधकार को(2)
तुम बादशाह ना नज़र आओ तो जात बदल देंगे।(2)
दिख रहे हैं तुझे, आज सामने पहाड़ है(2)
भर एक ललकार(2) हिल ना जाए तो टकराना छोड़ देंगे(2)
देख रहा हूं, मैं तेरी ओर(2) कब तू अपने पैरों पर चलना सीखेगा(2)
उठा ले तलवार(2) चीर डाल अनहोनी को(2)
बच जाए कोई तो(2) मयान में रखना छोड़ देंगे(2)
झांक लो ना, अपने अंदर सही(2)
तुम बादशाह ना नज़र आओ तो नाम बदल देंगे।
मत चल, रेंग-रेंग कर(2) घुटने तेरे घिस जाएंगे(2)
चल अपने पैरों से(2) आगे बढ़ने के काम तो आएंगे(2)
कब तक नजरें नीची, करता रहेगा(2)
उठाले इन्हें ऊपर(2) देखने के काम तो आएगी(2)
हौसला, दो घड़ी अपने अंदर भर लो(2)
वो झुक के ना बैठ जाये तो तहजीब बदल देंगे(2)
मत भाग परेशानियों से(2) यह तो जीवन की होनी है(2)
बदल डाल अपने बूते से(2) यह तो दो पल की कहानी है(2)
तू इससे से आगे आगे भी कर सकता है(2) क्योंकि तुझ में बूता हैं(2)
ओर बढ़ जा आगे(2) जो जीता है, वो नही सोता है(2)
मत भाग परेशानियों से, यह तो जीवन की होनी है।
बदल डाल अपने बूते से, यह तो दो पल की कहानी है।
मुद्दों की बात, आज तक किसने उठाई है(2)
अपना पेट भर जाए वही कहानी सुनाई है, वही कहानी सुनाई है।।
अरे कुछ तो शर्म करो(2) अपने ईमान पर।
या बेचकर खा गए हो, उसे भी किसी के मकान पर(2)
©संजय ग्वाला


0 टिप्पणियाँ