ताऊसर में हुई अतिक्रमण के नाम पर निर्लज्ज कार्यवाही!




कल यानी रविवार को हुई ताऊसर ग्राम पंचायत की 6-7 बीघा चारागाह भूमि के अतिक्रमण को हटाने की घटना सुनी, जिसमें पुलिस ने बड़ी भारी संख्या में उपस्थित होकर तथाकथित अतिक्रमित भूमि पर बसे कमजोर वर्ग बंजारा, घुमन्तु पिछड़ी जाति के लोगों के मकान सहित अन्य अतिक्रमण तोडऩे की कार्रवाई की।

सुनकर खुशी हुई कि प्रशासन ने अतिक्रमण को हटाने की कारवाई की! क्योंकि जमीन का नाजायज कब्जा गैरकानूनी होता है परंतु क्या प्रशासन व पुलिस महकमा सभी अतिक्रमित जगहों पर ऐसी ही बिना भेदभाव, बिना किसी का पक्ष लिये, बिना जातपात देखें; कोई कारवाई करेगा? शायद नही!

सवाल इसलिए सिस्टम पर उठा रहा हूं क्योंकि बंजारा जाति के लोग वैसे भी कमजोर तबके से आते हैं, सरकार की कई दैनिक योजनाओं से परे रहते हैं ओर इधर उधर पलायन करके अपना गुजारा चलाते हैं! उन पर यह एकतरफा कार्यवाही मन में संदेह व सिस्टम पर गुस्सा दिलाती हैं।

अगर सिस्टम इतना ही अतिक्रमण पर संजीदा हो गया है तो मैं उन्हें अपने गांव असावरी की लगभग 400 से 500 बीघा अतिक्रमित चारागाह भूमि पर से कब्जा हटाने के लिए आमंत्रित करता हूं और अगर प्रशासन चाहे तो मैं लिखित में इस सम्बंध में शिकायत दर्ज करवा सकता हूं पर यहां उनकी टाई टाई फ़िश हो जाती है क्योंकि यहां कमजोर तबके वाली जाति नही है ना, सड़े गले नेताओं का वोट बैंक जो हैं! इसलिए इनसे माननीयों को डरना व दुबकना भी जो होता हैं।

#FrjiSystem #EkTrfaSystem #SanjayGwala

- संजय ग्वाला

- https://www.facebook.com/1397555933878168/posts/2142317529402001/

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ